‘रन फॉर डीएवी’ में दौड़े विद्यार्थी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
दो और पांच किलोमीटर दौड़ में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, शिक्षकों ने भी बढ़ाया उत्साह
मेरठ। डीएवी सीएमसी के तत्वावधान में डीएवी मेरठ की ओर से गांधी जयंती पर शुक्रवार को ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ, हापुड़, लोहिया नगर और पिलखुवा के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) वीर पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए जीवन में खेल, व्यायाम और अनुशासन को अपनाना चाहिए।
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए दो और पांच किलोमीटर की दौड़ कराई गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में दीपांशु, शौर्य और वंश पाल, अंडर-17 बालक में आयुर्न, वासु और केशव, अंडर-14 बालिका में वैष्णवी, यशिका और यश्वी, अंडर-14 बालक में तुषांत, अर्णव और दिव्यांश, अंडर-19 बालिका में राघुनी, अंशिका और गौरी तथा अंडर-17 बालिका में उदिता त्यागी, वाणी और अनुष्का क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।
क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा ने कहा कि खेल अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम हैं। डीएवी मेरठ की प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने कहा कि यह दौड़ स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम में डीएवी हापुड़ के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी, डीएवी लोहिया नगर की प्रधानाचार्या बिंदिया माखीजा और डीएवी पिलखुवा के प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर भाटिया मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment