जनपदीय क्रिकेट में मवाना क्षेत्र बना विजेता
मवाना। एएस इंटर कॉलेज मवाना में आयोजित जनपदीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले हुए। तीनों वर्गों में मवाना क्षेत्र विजेता और माछरा क्षेत्र उपविजेता रहा। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि हनी क्रिकेट अकादमी के अंडर-14 वर्ग से देव अल्हावत, उज्जवल, सुहान और देव तोमर का जनपद की टीम में चयन हुआ है। चयन पर हनी काजला ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अब मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता छह और सात अक्टूबर को हापुड़ में आयोजित होगी।

No comments:
Post a Comment