स्वास्थ्य शिविर में 288 मरीजों को दवाएं, 157 बच्चों का एमआर टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग और जेएसआई ने एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगाया कैंप
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग एवं जेएसआई के संयुक्त तत्वावधान में एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर, समर गार्डन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा बीमारियों से बचाव के लिए निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राणा ने बताया कि शिविर में 288 मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं, जबकि 157 बच्चों का एमआर टीकाकरण कराया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर परिवारों को मीजल्स-रूबेला सहित नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
शिविर में एनसीआर मेडिकल कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. भावना पंत, डॉ. अशोक कुमार, प्रो. डॉ. संजय सैनी, डॉ. अलका भारद्वाज, डॉ. मयंक, डॉ. मनी राणा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्ताफ अली, मेडिकल ऑफिसर डॉ. वंश गहलोत समेत स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। क्षेत्र के परिवारों को बच्चों का समय से टीकाकरण कराने का संदेश दिया गया।

No comments:
Post a Comment