मेरठ में खुला ओनिडा का नया स्मार्टहब स्टोर

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रिटेल नेटवर्क बढ़ा रही कंपनी, एक ही छत के नीचे मिलेंगे टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन

मेरठ, 17 सितंबर। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार के तहत मेरठ में नया एक्सक्लूसिव ONIDA SmartHub शोरूम शुरू किया है। रॉयल एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित यह शोरूम 390, कृष्णा नगर, रुड़की रोड पर रैपिड रेल पिलर नंबर 1795 के पास स्थित है।

करीब 900 वर्गफुट में फैले शोरूम में ओनिडा के एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार आधुनिक और सुव्यवस्थित रिटेल स्पेस में ग्राहक उत्पादों को आसानी से देख और उनकी तुलना कर सकेंगे। लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ईएमआई ऑफर उपलब्ध कराने की भी योजना है।

ओनिडा की सीईओ एवं एमडी गुंजन श्रीवास्तव ने कहा कि मेरठ में स्मार्टहब की शुरुआत कंपनी के ‘Onida Rewired’ सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी रिटेल उपस्थिति मजबूत करने के साथ ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी के सीबीओ फारूक बेग ने कहा कि स्थानीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों की उपलब्धता और बेहतर रिटेल अनुभव पर जोर दिया जा रहा है। ओनिडा ने अपने स्मार्टहब नेटवर्क के विस्तार के तहत 100 से अधिक एक्सक्लूसिव स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts