जनपदीय सीनियर तीरंदाजी टीम का ट्रायल संपन्न

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने आजमाए निशाने, चयनित तीरंदाज बाराबंकी में करेंगे मेरठ का प्रतिनिधित्व

मेरठ। 12वीं प्रादेशिक उत्तर प्रदेश सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 के लिए मेरठ जनपद टीम का चयन करने को बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे तीरंदाजों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्राप्त स्कोर के आधार पर विभिन्न वर्गों में टीम के लिए तीरंदाजों का चयन किया गया। रिकर्व बालक वर्ग में विनीत पूनिया, यथार्थ, अभि और प्रतीक, कंपाउंड बालक वर्ग में हरीश कुमार, प्रशांत कुमार, उज्ज्वल खोखर और आशीष कुमार तथा कंपाउंड बालिका वर्ग में तनवी का चयन हुआ।

इंडियन राउंड बालक वर्ग में अभिषेक उपाध्याय, दानिश चौहान, आर्यन और मयंक कुमार तथा बालिका वर्ग में ऋचा, सोनिका, अवनी और वैष्णवी टीम में शामिल की गईं। चयनित खिलाड़ी 26 और 27 सितंबर को बाराबंकी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली 12वीं प्रादेशिक सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अरुण जिंदल, उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के आरएसओ जितेंद्र यादव और साई प्रशिक्षक विकास शास्त्री ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। तीरंदाजी प्रशिक्षक एवं आयोजक पूजा शर्मा और अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां जारी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts