सीनियर स्टेट महिला हॉकी के लिए मेरठ मंडल की टीम चयनित

मेरठ। अलीगढ़ में 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम का चयन कर लिया गया है। चयन ट्रायल में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आफाक खान एडवोकेट, खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभा ठाकुर (मेरठ पब्लिक स्कूल) ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया।

चयनित टीम में काजल प्रजापति, खुशी नन्दा, डिंपल, कुसुम, शाहीन, गौरी गौड़, तनु, तुलसी, आस्था द्विवेदी, गुनगुन, कृतिका, इशिका गोयल, सिद्धि ठाकुर, इशिका कश्यप, सोनाक्षी और प्राची को शामिल किया गया है। वहीं नवी राजपूत, डिम्पी और प्राची ठाकुर को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। टीम की मैनेजर साक्षी गोदियाल होंगी।

चयनित टीम को हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव, संरक्षक अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, तरूणिका, अजय आर्य एडवोकेट, तजमुल जैदी, संदीप चौधरी, प्रफुल त्यागी, अंतरराष्ट्रीय अंपायर शिवानी शर्मा, विनीत त्यागी, वरिष्ठ प्रशिक्षक गौरव त्यागी, ज्योति तालियान, अमित सिंह एवं हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts