कुछ भी असंभव नहीं, लेकिन कोशिश जरूरी

—बेटियाँ फाउंडेशन ने छात्राओं को दिया जागरूकता संदेश

मेरठ। विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव, परीक्षा एवं भविष्य की चिंता और भावनात्मक चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, लालकुर्ती में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बेटियाँ फाउंडेशन एवं इम्यून संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ. बर्खा शर्मा (Psyheal) ने छात्राओं के साथ संवाद करते हुए मानसिक तनाव को समझने, भावनाओं को पहचानने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों से संतुलित तरीके से निपटने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि कार्यक्रम का संदेश है—“मन को समझें, तनाव को पहचानें, बात करें और कोशिश कभी न छोड़ें, क्योंकि कुछ भी असंभव नहीं।” उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ईमानदारी से प्रयास करने पर कठिन से कठिन लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है। असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है। हार के बाद प्रयास छोड़ देना भविष्य की राह में बाधा बन सकता है, इसलिए हर परिस्थिति में उम्मीद बनाए रखना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts