लद्दाख में सी बी एस ई शैक्षणिक पहल में मेरठ की शिक्षिका ऋतु सिंह ने दिया योगदान

मेरठ। सीबीएसई  की ओर से लद्दाख में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित CBSE Academic Support Initiative में के. एल. इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ की PGT Economics श्रीमती ऋतु सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह पांच सदस्यीय CBSE विषय विशेषज्ञ दल की सदस्य के रूप में एक सप्ताह के शैक्षणिक दौरे पर लद्दाख गईं।

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यालयों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार लाने तथा शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण-अधिगम एवं मूल्यांकन की आधुनिक पद्धतियों से परिचित कराना रहा। लद्दाख के GHSS Turtuk में आयोजित शैक्षणिक सत्रों में तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सहभागिता की। ऋतु सिंह ने विद्यार्थियों के साथ अर्थशास्त्र की अवधारणात्मक समझ, दक्षता-आधारित अधिगम एवं मूल्यांकन तथा अनुभवात्मक और आनंदमय शिक्षण जैसे विषयों पर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र की अवधारणाओं को दैनिक जीवन एवं वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने CBSE की इस पहल को सार्थक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शैक्षणिक आदान-प्रदान, सहयोगात्मक अधिगम तथा सीबीएसई विषय विशेषज्ञों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts