राष्ट्रवादी मित्र मंडल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
मेरठ। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी मित्र मंडल की ओर से लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज के सामने हंडिया मोहल्ले में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमदान कर आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था के संरक्षक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन के अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने जनभागीदारी को स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का आधार बताया। महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। अभियान में सौरभ गौड़, अशोक तोमर, जनार्दन शर्मा, प्रदीप तिवारी, प्रमोद गुप्ता, विवेक गौड़, संचित सिंघल, कमल, पवन शर्मा, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र साहू, प्रमोद सिंह, हिमांशु अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, श्याम मोहन गुप्ता, गौरव सिंह, शीलवर्धन गुप्ता, फकीर चंद सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment