जेल पहुंचे कानून के विद्यार्थी, जानी बंदियों के अधिकारों की हकीकत

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों का जिला कारागार में शैक्षणिक भ्रमण, प्रशासनिक व्यवस्था और सुधार-पुनर्वास की प्रक्रिया समझी

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने जिला कारागार, मेरठ का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कारागार प्रशासन, बंदियों के अधिकार, विधिक सहायता, सुधारात्मक गतिविधियों और पुनर्वास व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देना रहा।

भ्रमण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक ग्रेड-11, मेरठ डॉ. वीरेश राज शर्मा ने विद्यार्थियों को कारागार की प्रशासनिक व्यवस्था, कार्यप्रणाली और बंदियों से संबंधित नियमों की जानकारी दी। डिप्टी जेलर अपूर्वा सिंह ने विधिक सहायता, बंदियों के अधिकार तथा सुधार एवं पुनर्वास से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

किताबों से बाहर कानून की व्यावहारिक समझ

कॉलेज ऑफ लॉ के विभागाध्यक्ष डॉ. अहतशामुद्दीन अंसारी ने कहा कि विधि विद्यार्थियों के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ न्याय व्यवस्था से जुड़े संस्थानों का प्रत्यक्ष अनुभव भी जरूरी है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कानून की व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ बंदियों के अधिकार और सुधार एवं पुनर्वास की व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर देते हैं।

शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय डॉ. अभिषेक कुमार सिंह एवं डॉ. मोहम्मद जुनेद अंसारी ने किया। इस दौरान डॉ. आशुतोष आनंद और गीता रानी भी मौजूद रहीं और विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts