स्वच्छता समिति की बैठक में शौचालय निर्माण के लिए दोबारा सर्वे के निर्देश
डीएम ने पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट जल्द शुरू कराने को कहा
मेरठ, 29 सितंबर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए दोबारा सर्वे कराने और पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम सिवाया और मुंडाली में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को एक सप्ताह के भीतर विद्युत कनेक्शन दिलाकर संचालित कराने को कहा। ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से यूजर चार्ज वसूली बढ़ाने और आरआरसी के प्रभावी संचालन के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों और उनके सापेक्ष भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने स्वच्छता से जुड़े कार्यों में गति और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment