आईआईएमटी में उत्साह से मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य शिविर से दिया स्वस्थ समाज का संदेश

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 उत्साह और जन-जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने फार्मासिस्ट शपथ लेकर की। इसके बाद जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण तथा समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पीएंडएस फार्मास्यूटिकल कंपनी के अध्यक्ष सुमित शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. जेके कुशवाहा, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल प्रताप सिंह और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधिष्ठाता डॉ. के. नागराजन ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र की संभावनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर और दत्तावली गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। फार्मेसी विज्ञान संकाय में फार्मा क्विज, रंगोली और रील्स निर्माण प्रतियोगिताएं भी हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन पर विभिन्न गतिविधियों में शामिल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांचल शर्मा समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts