एआई और लोकनीति से विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन

वेंक्टेश्वरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, रूस-कजाकिस्तान समेत देशभर से 400 से अधिक प्रतिभागी जुटे

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में भारत सरकार के इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘एआई, लोकनीति एवं सतत विकास से विकसित भारत-2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में रूस और कजाकिस्तान से आए विदेशी प्रतिनिधियों समेत देशभर के शिक्षाविद, नीति विशेषज्ञ, प्रोफेशनल्स और युवा रिसर्च स्कॉलर्स सहित 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ रूस से आए मुख्य अतिथि अरिफवेव एलेक्सी द्रोविच, डॉ. ओल्गा बुग्रासोवा, पद्मश्री डॉ. रविकांत, पूर्व कुलपति प्रो. वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि युवाशक्ति, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रगति के बल पर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्य अतिथि एलेक्सी द्रोविच ने भारत और रूस को स्वाभाविक मित्र देश बताते हुए कहा कि आज विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है।

प्रो. वीपीएस अरोड़ा ने कहा कि किसान, युवाशक्ति और महिला सशक्तीकरण के साथ उच्च शिक्षा के बेहतर मानकों के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। डॉ. ओल्गा बुग्रासोवा ने गुड गवर्नेंस, आधुनिक बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. राजीव त्यागी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और अनुसंधान को विकसित भारत की आधारशिला बताया।

पद्मश्री डॉ. रविकांत ने शिक्षा और स्वास्थ्य को मानव जीवन की बुनियादी जरूरत बताते हुए इन क्षेत्रों में हो रहे कार्यों को अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने कहा कि एआई के प्रभावी उपयोग के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रिसर्च और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय विकसित भारत के विजन के अनुरूप कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पांडेय समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts