ट्रांसपोर्टरों को टैक्स छूट से लेकर फ्यूल वाउचर तक का लाभ

आयशर लाएगा इमरजेंसी ब्रेक वाले आधुनिक ट्रक, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित पंजाब मोटर्स के सौजन्य से आयशर कंपनी के सहयोग से शहर के एक होटल में ट्रांसपोर्टरों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पंजाब मोटर्स के मालिक रूपेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मेरठ जोन हरि शंकर सिंह और आरटीओ एनफोर्समेंट अमरीश कुमार रहे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को सरकार की नई परिवर्तन योजना की जानकारी दी। हरि शंकर सिंह ने बताया कि योजना में टैक्स, ब्याज, चेसिस कीमत और रोड टैक्स में विभिन्न छूट के साथ रजिस्ट्रेशन फीस माफी तथा फ्यूल वाउचर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयशर के वाइस प्रेसिडेंट विकास महाजन ने बताया कि कंपनी जल्द अत्याधुनिक ट्रक बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें सामने अचानक वाहन या व्यक्ति आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने की सुविधा होगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देने की कंपनी की योजना भी साझा की। एरिया सेल्स मैनेजर रवि कुमार ने चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क के विस्तार की जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts