कर वसूली में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, विकास कार्यों में लाएं तेजी

मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त ने राजस्व लक्ष्य पूरा करने और लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के दिए निर्देश

मेरठ। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति के साथ शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिन विभागों की वसूली अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वे कार्ययोजना बनाकर इसमें सुधार लाएं। बकाया राजस्व की वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करने और कार्यों में आने वाली बाधाओं का तत्काल निस्तारण कराने को कहा। बैठक में मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts