पर्यटन के रंगों में सजा जेपी इंस्टीट्यूट, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

पोस्टर मेकिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिया पर्यटन जागरूकता का संदेश

मेरठ। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पर्यटन के महत्व, भारतीय संस्कृति और पर्यटन उद्योग की संभावनाओं को रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पर्यटन के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जेपी ग्रुप के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं सीईओ डॉ. विशाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों और संस्थान की टीम को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार और करियर के व्यापक अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उभरती संभावनाओं के अनुरूप निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts