हेलमेट के मानकों पर छात्रों ने लिखे विचार, अंश गर्ग और विशाल अव्वल

बीआईएस की मानक लेखन प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम, विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र

मेरठ, 29 सितंबर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), गाजियाबाद शाखा कार्यालय के तत्वावधान में केके इंटर कॉलेज में मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘हेलमेट-आईएस 4151’ रहा। छात्रों ने हेलमेट के निर्धारित मानकों और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने विचार लिखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संत कुमार सिंह और बीआईएस संदर्भ व्यक्ति मुकुंद वल्लभ शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को बीआईएस और दैनिक जीवन में आईएसआई मार्क की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। मुकुंद वल्लभ शर्मा ने हेलमेट के भारतीय मानक आईएस 4151 के तहत वजन, बाहरी खोल, कुशनिंग और निर्माण सामग्री से संबंधित मानकों की जानकारी दी। उन्होंने बीआईएस केयर एप के जरिए असली आईएसआई मार्क की पहचान करने की विधि भी बताई।

प्रतियोगिता में अंश गर्ग और विशाल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल कर 1500-1500 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। कार्तिक और शुभ गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1000-1000 रुपये, अंश लोधी और पुष्कर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 750-750 रुपये तथा दक्ष को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 250 रुपये दिए गए। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के मेंटोर अंकुर सिंह रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts