सुभारती में दीक्षारंभ-2026 का आगाज, नवप्रवेशियों को मिला सफलता का मंत्र
कुलपति ने कहा- सपनों को लक्ष्य बनाएं, मेहनत और सही दिशा से हासिल करें मुकाम
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘दीक्षारंभ-2026’ का आयोजन मांगल्य प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व, शोध, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण से हुआ।
कुलपति प्रो. (डॉ.) विनय कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सपनों को लक्ष्य में बदलने के लिए निरंतर मेहनत, योजना और सही दिशा जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में मिलने वाले प्रत्येक अवसर का उपयोग व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण के लिए किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता, सेल्फ-ब्रांडिंग, व्यक्तित्व विकास, एनसीसी, एनएसएस, खेल, विद्यार्थी परिषद और विभिन्न छात्र क्लबों की गतिविधियों की जानकारी दी गई। शोध, प्लेसमेंट और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों को प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कुलसचिव ग्रुप कैप्टन एम. याकूब एम-इन-डी (सेनि.) ने अतिथियों, शिक्षकों, आयोजन समिति और विद्यार्थियों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:
Post a Comment