अंतर-विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट में 17 स्कूलों की टीमें

12 अक्टूबर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मुकाबले, तीन आयु वर्गों में होगा आयोजन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 12 अक्टूबर से अंतर-विद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के स्कूलों की टीमों ने पंजीकरण कराया है। मुकाबले अंडर-10 से 13, अंडर-14 से 15 और अंडर-16 से 18 आयु वर्ग में खेले जाएंगे।

अंडर-10 से 13 वर्ग में कुसुम पब्लिक स्कूल सकोती, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल मवाना, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, ऋषभ एकेडमी स्कूल मेरठ, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मेरठ और ट्रांसलैम इंटरनेशनल मवाना की टीमें शामिल हैं।

अंडर-14 से 15 वर्ग में कुसुम पब्लिक स्कूल सकोती, बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल किला रोड, दर्शन एकेडमी मेरठ, ऋषभ एकेडमी मेरठ और ऋषभ एकेडमी मेरठ कैंट की टीमें हिस्सा लेंगी।

अंडर-16 से 18 वर्ग में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल गढ़ रोड, शार्पन पब्लिक स्कूल इंचोली, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल मेरठ, डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा, ऋषभ एकेडमी स्कूल मेरठ और मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद की टीमें मैदान में उतरेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का मंच उपलब्ध कराना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts