आयुर्वेद दिवस पर जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम, डीएम ने कसी विभागों की जिम्मेदारी

बैठक से डीएफओ की गैरहाजिरी पर डीएम नाराज, बोले- बिना सूचना अनुपस्थित रहना शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही

मेरठ। ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयुष विभाग समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ (Ayurveda for a Healthier Tomorrow) के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के साथ जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी पहुंचाई जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने आयोजन की तैयारियों और विभागवार जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की।

DFO की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

बैठक में डीएफओ के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के जिला स्तरीय बैठक में स्वयं उपस्थित न होकर किसी अधीनस्थ कर्मचारी को भेजना उचित नहीं है, विशेषकर तब जब उसे बैठक के एजेंडे की जानकारी न हो। डीएम ने लगातार बैठकों में अनुपस्थिति को शासकीय कार्यों के प्रति अरुचि और लापरवाही का संकेत बताया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts