डेवहैक 2026 में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा, डैश पी बनी ग्रैंड विजेता

टीम कोरएक्स प्रथम और नॉट वाइब कोडर्स द्वितीय रनर-अप; इंडियन बैंक ने गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में दिया सहयोग

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आईआईएमटी बिजनेस इनक्यूबेटर फाउंडेशन की ओर से आयोजित डेवहैक 2026 में विद्यार्थियों ने तकनीकी कौशल, रचनात्मक सोच और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने वास्तविक समस्याओं के तकनीक आधारित समाधान प्रस्तुत करते हुए प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप तैयार किए।

प्रतियोगिता में टीम डैश पी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टीम कोरएक्स प्रथम रनर-अप रही और उसे 15 हजार रुपये, जबकि नॉट वाइब कोडर्स द्वितीय रनर-अप रही और टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

इसके अलावा नेक्स्ट ग्रेटर एलिमेंट को बेस्ट एआई इनोवेशन प्रोजेक्ट और नेक्स्टजेन बिल्डर्स को बेस्ट सोशल इम्पैक्ट प्रोजेक्ट के लिए पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

नवाचार और उद्यमिता पर जोर

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल से जुड़ा है। विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि वे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकें।

प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवान ने कहा कि मौजूदा तकनीकी दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को समस्या समाधान, नवाचार और नई तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल पर भी ध्यान देना चाहिए। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने कहा कि डेवहैक जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता प्रदर्शित करने का मंच देते हैं। साथ ही टीमवर्क के जरिए वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विशेषज्ञों ने किया प्रोजेक्ट का मूल्यांकन

डेवहैक 2026 के जजिंग पैनल में तान्या गुप्ता, मोहित शर्मा, वंश अग्रवाल, यामिनी गौर और देवांश भारद्वाज शामिल रहे। यश गोयल ने स्ट्रेटेजिक एडवाइजर और दिग्गज शर्मा ने स्पेशल एडवाइजर के रूप में सहयोग दिया।

कार्यक्रम में इंडियन बैंक ने गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में सहयोग किया। बैंक की ओर से संतोष कुमार भगत, कुलदीप सिंह थौलिया, प्रशांत गुप्ता और विवेक मौर्य मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

आईआईएमटी बिजनेस इनक्यूबेटर फाउंडेशन के सीईओ डॉ. वैभव शर्मा और सीनियर मैनेजर डॉ. अक्षय राज ने अतिथियों, निर्णायकों, स्पॉन्सर्स और प्रतिभागियों का आभार जताया। आयोजन में जेबा त्यागी, वैभव सिंह, जोया नाज, अभिषेक खंडेलवाल, संकल्प अग्रवाल और मुकेश पाल का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन दिशा और छवि ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts