फेस्टिव सीजन में AI+ का धमाका, Pulse 2 FE समेत तीन नए डिवाइस लॉन्च
स्मार्टफोन से लेकर 5जी टैबलेट तक नई रेंज पेश; 7 अक्टूबर की रात से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी बिक्री
मुंबई- मेरठ। फेस्टिव सीजन में टेक्नोलॉजी अपग्रेड और गिफ्टिंग को ध्यान में रखते हुए AI+ स्मार्टफोन ने सोमवार को तीन नए डिवाइस Pulse 2 FE, NovaTab और Nova Laptop लॉन्च किए। कंपनी के मुताबिक नई रेंज के जरिए स्मार्टफोन, लर्निंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के लिए अलग-अलग जरूरतों वाले उपभोक्ताओं को विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
Pulse 2 FE में 120Hz डिस्प्ले
AI+ Pulse 2 FE को पहली बार स्मार्टफोन खरीदने और फोन अपग्रेड करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें 6.67 इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek G81 Pro प्रोसेसर, 50MP AI कैमरा, 5000mAh बैटरी और IP64 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 के साथ NXTQ OS पर चलता है।
NovaTab में 5G और 8000mAh बैटरी
छात्रों और ऑनलाइन लर्निंग को ध्यान में रखकर तैयार NovaTab में 11.97 इंच का 90Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और 8000mAh बैटरी दी गई है। इसमें T760 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प हैं। टैबलेट में डुअल स्पीकर, 13MP और 8MP कैमरे के साथ Android 16 और NXTQ OS दिया गया है।
Nova Laptop में 13.2 इंच की बड़ी स्क्रीन
मनोरंजन और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर Nova Laptop में 13.2 इंच का 2.4K 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्टायलस सपोर्ट और अटैचेबल कीबोर्ड है। कंपनी के अनुसार इससे नोट्स, पढ़ाई और अन्य काम लैपटॉप जैसे अनुभव के साथ किए जा सकते हैं। डिवाइस में MT8755 प्रोसेसर, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 10,000mAh बैटरी, क्वाड स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
कीमत और बिक्री
Pulse 2 FE (4GB/64GB): ₹9,999 से शुरू
NovaTab (6GB/128GB): ₹17,999* बैंक ऑफर्स सहित
NovaTab (8GB/128GB): ₹20,999* बैंक ऑफर्स सहित
Nova Laptop (8GB/128GB): ₹24,999* बैंक ऑफर्स सहित
तीनों डिवाइस 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि नई रेंज के जरिए AI+ स्मार्टफोन से आगे बढ़कर व्यापक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

No comments:
Post a Comment