ऑल इंडिया स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
ऋषभ एकेडमी में लगा अभ्यास कैंप, तीन आयु वर्गों में लीग आधार पर होगा प्रथम चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीम के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास कैंप आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने मैदान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया।
आईपीएल की तर्ज पर रंगीन किट में मुकाबले
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सह-संस्थापक चौधरी नरेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाक में खेला जाएगा। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में लीग आधार पर आयोजित होगी।
10 से 13 वर्ष वर्ग में छह टीमें
पहले आयु वर्ग में 10 से 13 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (दिल्ली रोड), ऋषभ एकेडमी स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, ट्रांसलम इंटरनेशनल स्कूल और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीमें शामिल हैं।
14 से 15 वर्ष वर्ग में छह टीमें
दूसरे आयु वर्ग में 14 से 15 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस वर्ग में कुसुम पब्लिक स्कूल, केएनजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी स्कूल, रशीद एकेडमी स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीमें मैदान में उतरेंगी।
16 से 18 वर्ष वर्ग में भी मुकाबले
तीसरे आयु वर्ग में 16 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल स्तर पर युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और उनकी खेल क्षमता को निखारना है।

No comments:
Post a Comment