5 अक्टूबर से अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आठ टीमें लेंगी हिस्सा

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में दिन-रात होगा जोनल स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से जोनल स्टेट अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन पांच अक्टूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि दिन-रात खेले जाने वाले टूर्नामेंट में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, ब्रज केसरिया, रुहेलखंड रॉयल, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, सरयू स्ट्राइकर्स, पूर्वांचल पैंथर्स और संगम सुपर किंग्स की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान टीम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अहमद उल्ला और पूर्व रणजी खिलाड़ी पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। सभी टीमों के खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने का प्रमाण पत्र और टूर्नामेंट की रंगीन पोशाक भी प्रदान की गई। आयोजन में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष सिंघल और सचिव राहुल सिंघल का विशेष सहयोग रहेगा।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी सीबीएसई ट्रायल समेत विभिन्न खेल आयोजनों में लगातार हिस्सा लेते हैं। स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts