बिजली लाइन लॉस पर एमडी सख्त, रोजाना होगी फीडरवार निगरानी

PVVNL मुख्यालय में कंप्यूटर रूम का औचक निरीक्षण, बिलिंग और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था की समीक्षा

मेरठ, 23 सितंबर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने बुधवार को ऊर्जा भवन स्थित डिस्कॉम मुख्यालय के कंप्यूटर रूम का औचक निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने बिलिंग डेटा, ऑनलाइन भुगतान, स्मार्ट मीटर, एमआरआई बिलिंग और विद्युत लाइन हानियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराने और ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

एमडी ने हाई रेवेन्यू लॉस वाले फीडरों की एटीआर की समीक्षा करते हुए बॉटम-10 फीडरों की डिविजन, सर्किल और जोनवार रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इनपुट बिल्ड एनर्जी के सापेक्ष थ्रू-रेट, एसेसमेंट समेत अन्य आंकड़ों की दैनिक रिपोर्टिंग और फीडर-बेवार एनर्जी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैनुअली संचालित किए जा रहे डेटा आधारित कार्यों में एआई का उपयोग बढ़ाया जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts