जनसुनवाई में 26 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं

एमडी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

मेरठ, 29 सितंबर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई हुई। इसमें मेरठ, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 26 उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतें सुनी गईं।

जनसुनवाई में नए विद्युत संयोजन, बिल संशोधन, मीटर, सोलर और अन्य विद्युत समस्याओं से जुड़े प्रकरण सामने आए। सभी शिकायतों को जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तकनीकी या विभागीय जांच वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया।

एमडी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत दर्ज होने से लेकर निस्तारण तक लगातार निगरानी पर जोर दिया।

जनसुनवाई में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर समेत मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts