मैकडॉवेल्स नंबर 1 का नया अवतार लॉन्च, नए ब्लेंड के साथ प्रीमियम पहचान
डियाजियो इंडिया ने 125 साल पुराने ब्रांड को नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं के लिए किया रिइन्वेंट; बोतल और विजुअल पहचान भी बदली
नई दिल्ली, सितंबर। डियाजियो इंडिया ने अपने प्रमुख व्हिस्की ब्रांड मैकडॉवेल्स नंबर 1 का नया अवतार पेश किया है। ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में किए गए इस बड़े बदलाव में बेहतर ब्लेंड, नई बोतल और आधुनिक प्रीमियम विजुअल पहचान को शामिल किया गया है।
नए ब्लेंड में चुनिंदा इम्पोर्टेड स्कॉच, इंडियन माल्ट्स और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स का मिश्रण किया गया है। इसे चुनिंदा ओक और अमेरिकन बैरल्स में मैच्योर करने के साथ भारत और स्कॉटलैंड में ब्लेंड किया गया है। कंपनी के मुताबिक नए लिक्विड में वनीला, हल्की ग्रेन स्वीटनेस और मेलो माल्ट के नोट्स के साथ स्मूथ फिनिश दी गई है। इसकी गुणवत्ता को 100 से अधिक चेक के जरिए जांचा गया है।
कंपनी ने बोतल के डिजाइन और विजुअल आइडेंटिटी में भी बदलाव किया है, ताकि ब्रांड को शेल्फ पर अधिक प्रीमियम और आधुनिक पहचान मिल सके। मैकडॉवेल्स नंबर 1 की हर वर्ष 30 मिलियन से अधिक केस बिक्री का दावा करते हुए डियाजियो ने कहा कि नया स्वरूप बदलती उपभोक्ता पसंद और बेहतर क्वालिटी व क्राफ्ट्समैनशिप की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
डियाजियो इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रुचिरा जैतली ने कहा कि कंपनी ने 11 बाजारों में 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं से मिले इनपुट के आधार पर ब्रांड को नई पीढ़ी के लिए विकसित किया है। उनके अनुसार, बदलाव के बावजूद ब्रांड की परिचित पहचान और लंबे समय से कायम भरोसे को बरकरार रखा गया है।

No comments:
Post a Comment