कानूनी शोध में पुस्तकों को छात्रों द्वारा मुख्य स्रोत के रूप में प्रयोग करना चाहिए

विवि विभाग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ-हानियों को लेकर व्याख्यान का आयोजन 

 मेरठ। विधि अध्ययन संस्थान सीसीएसयू में शिक्षा प्रणाली में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और  कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग के लाभ, हानियाँ और चुनौतियाँ पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता पेरू के विश्व प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ एवं शोधकर्ता प्रो. जॉर्ज इसहाक टोरस मैनरिक रहे। 

कार्यक्रम के विधिवत शुभारम्भ करते हुये डा. विवेक कुमार समन्वयक विधि अध्ययन संस्थान द्वारा वक्ता का परिचय कराया गया। उन्होंने वक्ता का संक्षिप्त परिचय देते हुये बताया कि प्रो. जॉर्ज एक अंतराष्ट्रीय विधिवेत्ता है जिनके द्वारा 19 देशों में 180 से ज्यादा पुस्तकें जोकि विधि के विभिन्न आयामों और समसमायिक समस्याओं पर आधारित है प्रकाशित हो चुकी है तथा उनके द्वारा 70 से अधिक शोध पत्र 18 देशों की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है। व्याख्यान के दौरान प्रो. जॉर्ज इसहाक टोरस मैनरिक ने सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की शिक्षा प्रणाली में उपयोगिता और उसके समक्ष चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रो. टोरस ने शोध अभिकर्मक को समझाते हुये अभिकर्मक के विभिन्न आयामों पर विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को वक्ता द्वारा बताया गया कि कानूनी शोध में पुस्तकों को छात्रों द्वारा मुख्य स्रोत के रूप में प्रयोग करना चाहिये। 

वक्ता ने सार्वजनिक नीति में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इससे प्रशासनिक तंत्र की दक्षता में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने शैक्षणिक प्रतिप्रक्रिया के माध्यम से, छात्रों एवं शिक्षकों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करके शिक्षा प्रणाली में सुधार के नए तरीके भी सुझाए। उन्होंने कुशल शोध प्रक्रिया पर भी बल दिया। शोध कार्य में चुनिंदा पाठ, डिजाइन, तालिकाओं आदि को शामिल करके शोध प्रक्रिया की दक्षता को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालनआशीष कौशिक द्वारा किया गया । कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक डा. विकास कुमार, डा. अपेक्षा चौधरी, डा. धनपाल सिंह, डा. महिपाल सिंह, डा. सुनील कुमार शर्मा, डा. मीनाक्षी एवं समस्त छात्र-छात्रायें एवं शोधार्थी उपस्थिति रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts