पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, जानें कितना बढ़ गया दाम
नयी दिल्ली।देश भर में शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ। वहीं दिल्ली में पेट्रोल डीजल के अलावा सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। ऐसे में आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ने वाली है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका असर रोजमर्रा की सभी चीजों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि ईरान में जारी संघर्ष के बीच यह फैसला लिया गया है।
एमएमआर में भी बढ़े सीएनजी के दाम
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की। यह नई दरें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत पूरे एमएमआर क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गईं। महानगर गैस लिमिटेड द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में सीएनजी का नया रेट 84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी। सीएनजी के दाम बढ़ने से पूरे रीजन के लाखों वाहन मालिकों पर इसका सीधा वित्तीय बोझ पड़ेगा।


No comments:
Post a Comment