आईआईएमटी विश्वविद्यालय ‘180 सेकंड पिचिंग 2026’ एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव का सफल आयोजन

- 200 से अधिक स्टूडेंट्स / एंटरप्रेन्योर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

-युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना था कार्यक्रम का उद्देश्य

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय, एवं आईआईएमटी बिज़नेस इनक्यूबेशन फाउंडेशन (आईआईएमटी बीआईएफ) द्वारा “180 सेकंड पिचिंग 2026” एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक स्टूडेंट्स / एंटरप्रेन्योर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप्स जैसे ज़ैड्स, प्लेटफ़ॉर्म पल्स, वन ज़ेनस्टॉप, वर्धनोवा, स्टुबियो, प्रोलिनो और गेमवाले  ने अपने अभिनव व्यावसायिक विचार निवेशकों एवं उद्योग विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किए। वहीं आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ओर से गुंजन वर्मा एवं अंश सैनी ने भी अपने स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध निवेशक एवं उद्योग विशेषज्ञ अवनीश राणा एवं कृतिका जुल्का उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजित पैनल डिस्कशन का संचालन डॉ. वत्सला तोमर द्वारा किया गया, जहां स्टार्टअप, नवाचार, निवेश एवं बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से अभय कुमार सिंह ने विशेष सत्र लिया, जिसमें उन्होंने फाइनेंशियल प्लानिंग, बैंकिंग सपोर्ट एवं स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध फंडिंग अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

आईआईएमटी बीआईएफ के सीईओ डॉ. वैभव शर्मा ने स्टूडेंट्स / एंटरप्रेन्योर्स को रिस्क लेने, नवाचार के साथ आगे बढ़ने एवं सफल स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अपने आइडियाज को आत्मविश्वास और समर्पण के साथ वास्तविक व्यवसाय में बदलने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम की एंकरिंग जोया नाज़ द्वारा शानदार तरीके से की गई, जिसने पूरे आयोजन को ऊर्जावान एवं आकर्षक बनाए रखा।

इस कार्यक्रम की सफलता में आईआईएमटी इन्क्यूबेटर एवं ई-सेल वॉलंटियर टीम, अक्षय राज, वैभव सिंह, जोया रानी और ई-सेल स्टूडेंट्स का विशेष योगदान रहा।  

“180 सेकंड पिचिंग 2026” आईआईएमटी विश्वविद्यालय एवं आईआईएमटी बिजनेस इक्यूबेशन की एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसने स्टूडेंट्स / एंटरप्रेन्योर्स को अपने विचार प्रस्तुत करने, उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts