मिस आईआईएमटी बनी सिमरन सोआम, मिस्टर आईआईएमटी बने आदि कुमार
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में टैलेंट हंट ‘हुनरबाज़’ का आयोजन, प्रथम वर्ष के छात्रों ने दिखाया अपना हुनर
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए टैलेंट हंट ‘हुनरबाज़’ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों के प्रथम वर्ष छात्रों ने टैलेंट हंट में उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे सोलो डांस, सोलो सिंगिंग और कविता पाठ में अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित दो दिवसीय टैलेंट हंट ‘हुनरबाज़’ में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद, विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों के कुल 60 छात्रों ने मिस्टर एंड मिस आईआईएमटी यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लिया। जीवंत और रंग-बिरंगे परिधान पहन कर मंच पर उतरे छात्र-छात्राओं ने स्टाइलिश तथा पूरे स्वैग से भरे रैंप वॉक से मंच पर धूम मचा दी।
जानी-मानी मोटिवेशनल स्पीकर और ज्योतिषी नेहा वर्मा और डॉ. नेहा सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अंतिम दौर के लिए 15 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। रैंप वॉक और टैलेंट राउंड और अंत में प्रश्न-उत्तर राउंड के बाद मिस्टर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी का खिताब आदि कुमार (बीसीए) ने जीता और मिस आईआईएमटी यूनिवर्सिटी का खिताब सिमरन सोआम (एविएशन) ने अपने नाम किया। ज़ैद (बीएनवाईएस) और श्वेता (एमबीए) ने मिस्टर रनर-अप और मिस रनर-अप के खिताब जीते। इनके अलावा सोलो डांस में पहला पुरस्कार वर्निका पटेल (बीएजेएमसी) ने जीता और दूसरा पुरस्कार अनन्या (बीएएमएस) ने जीता। वेस्टर्न डांस सोलो परफॉर्मेंस में पहला पुरस्कार सुश्री पायल सैनी (बीपीईएड) ने जीता और दूसरा पुरस्कार भूमि थापा (बीबीए) ने हासिल किया। सोलो सिंगिंग में विनीत (बीएससी-माईक्रोबॉइलॉजी) पहले स्थान पर रहे और दूसरा पुरस्कार दो छात्रों, कुणाल (बीएएलएलबी) और वैष्णवी शर्मा (बीसीए) को मिला। कविता पाठ में रश्मित समग्र विजेता बनकर उभरे।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी.पी. राकेश और शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ. वी.एस. पटियाल ने भी विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आईआईएमटी विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से मिस्टर और मिस आईआईएमटी को 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। डॉ. लखविंदर सिंह (डीन एक्टिविटी) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर, यह कार्यक्रम सभी के लिए ऊर्जा, मनोरंजन और सीखने के अनुभवों से भरपूर रहा। कार्यक्रम का सफल समापन द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।


No comments:
Post a Comment