मेडिकल कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे
मेरठ। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अतिथिगणों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई।
नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रोफेसर डॉ .एस. बालामनी बोस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे 2026 की थीम अवर नर्सेज अवर फ्यूचर एमपावर नर्सेज सेव लाइफ का अनावरण किया गया।
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे के उपलक्ष्य में नर्सिंग कॉलेज द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवम शार्ट वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व इस प्रतियोगिता मे जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र देकर श्रेणीवार प्रोत्साहित किया गया तथा अतिथिगणों द्वारा नर्सिंग की गुणवत्ता के बारे में श्रोतागणों को जानकारी दी गयी।
डॉ दिनेश राणा उप अधीक्षक, स्टेट नोडल ऑफिसर ने नर्सिंग कॉलेज के शुरुआती दौर से अभी तक की विशेषताए, संघर्षों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , डॉ. आर. सी. गुप्ता प्रधानाचार्य व पैट्रन मेडिकल कॉलेज , स्पेशल गेस्ट डॉ ज्ञानेश्वर टांक, उप प्रधानाचार्या, , , डॉ सुधा कुमारी, प्रमुख अधीक्षक चिकित्सालय, , डॉ अनुपमा वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,, प्रो. डॉ. एस. बालमणि बोस, प्राचार्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग श्रीमिति रीता तोमर, उप अधीक्षिका, बबिता शर्मा, फैरी सपना, शर्ली भंडारी, अधयक्ष राजकीय नर्सेज संघ इतियादी नर्सिंग कॉलेज के समस्त टीचिंग एवम नॉन टीचिंग स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment