इन्वर्टर-बैट्री उद्योग के वरिष्ठ उद्योगपति राकेश मल्होत्रा का मेरठ में जोरदार स्वागत

आने वाला समय बैट्री संचालिक संसाधनों का : राकेश मल्होत्रा

मेरठ। एनर्जी स्टोरेज और क्लीन एनर्जी टेक्नॉलाजी के क्षेत्र में अग्रणी सार ग्रुप के एमडी और लिवगार्ड व लिवफास्ट इन्वर्टर एवं बैट्री के चेयरमैन राकेश मल्होत्रा का उनके पुत्र यश मल्होत्रा के साथ मेरठ आगमन पर संयुक्त इन्वर्टर बैट्री ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काशी टोल प्लाजा पर माल्यार्पण एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया। 

स्वागत कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी विपिन चौधरी (आयुष इंटरप्राइजेज), विनय चौधरी (एलिगेंट होंडा) सुरेश चंद (एम.एस. इलैक्ट्रॉनिक), शम्मी आनंद (आनंद मोटर). पंकज कंसल (alience ट्रेडर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर), नीरज अरोडा (एलाइड इलेक्ट्रॉनिक्स), अशोक शर्मा (डिलाइट बैट्री), नीतू (इशा इलेक्ट्रॉनिक), अमित त्यागी (त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स) व कंपनी से हरिकिशन टी.एस.ऍम. विनय कुमार, एबीएम एवं अंकित शर्मा प्रबंधक आयुष इंटरप्राइजेज उपस्थित रहे। स्वागत के उपरांत राकेश मल्होत्रा डिलाइट बैटरी रिठानी में अशोक शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे यहां पर भी उनका इन्वर्टर, बैट्री संगठन के सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान उद्योग की वर्तमान स्थिति, तकनीकी बदलाव, व्यापारिक संभावनाओं एवं व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि राकेश मल्होत्रा ने देश में इन्वर्टर एवं बैट्री उद्योग को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका अनुभव आज भी व्यापार जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। संयुक्त इन्वर्टर बैट्री ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मेरठ जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र में उनका आगमन उद्योग से जुड़े व्यापारियों के लिए गौरवपूर्ण अवसर रहा। 

इस अवसर पर राकेश मल्होत्रा ने कहा कि आज के दौर में स्कूटी, मोटर साइकिल, कार, बस, ट्रक आदि के साथ ही घरेलू जरूरतें भी बैट्री आधारित संसाधनों पर पर निर्भर होती जा रही हैं। बैट्री उत्पादों से न सिर्फ प्रदूषण खत्म हो रहा है, बल्कि अच्छी खासी बचत भी हो रही है। आने वाला समय बैट्री पर निर्भर संसाधनों का ही है। लिवफास्ट व लिवगार्ड बैट्री के साथ ही सोलर, ई-रिक्शा बैट्री की पूरी श्रृंखला के साथ बाजार में उपलब्ध है और ग्राहकों की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने का काम कर रहा है। आयुष एंटरप्राइजेज बच्चा पार्क के चेयरमैन विपिन चौधरी ने कहा कि राकेश मल्होत्रा के मेरठ आने से व्यापारी एक बार फिर एकजुट होकर इस व्यवसाय को गति देने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts