बाेर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने केन्द्र व्यवस्थापकों व अधिकारियों संग की बैठक
18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाए , परीक्षा के लिए बनाए 98 केन्द्र
मेरठ । 18 फरवरी 2026 से दिनांक 12 मार्च 2026 तक माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित होने वाली 98 परीक्षा केन्द्रो पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओ के सफल संचालन हेतु गुरूवार को डीएम डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जोनल मजिस्ट्रेट / सैक्टर मजिस्ट्रेट / केन्द्र व्यवस्थापकों / वाह्य केन्द्र व्यवस्थापको की बैठक का आयोजन किया गया।
जनपद में 98 परीक्षा केन्द्रो पर सफलतापूर्वक परीक्षा कराये जाने हेतु 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सैक्टर मजिस्ट्रेट, 98 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 98 केन्द्र व्यवस्थापक एवं 98 वाह्य केन्द्र व्यवस्थापको की तैनाती की गयी है। डीएम ने परीक्षा में तैनात किये गये समस्त अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिये गये कि परीक्षा को सतर्कतापूर्ण, सुचितापूर्ण एंव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी जाये तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त परीक्षा केन्द्रो पर प्रश्न-पत्रो की 24×7 सुरक्षा हेतु पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा परीक्षा सफलतापूर्वक शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ, अपर जिलाधिकारी मेरठ, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मेरठ, अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment