सराय काले से मोदीपुरम तक दाैड़ेगी मैट्राे -नमो भारत 

 22 को  होने वाले शुभारंभ की तैयारी को लेकर जुटे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी 

 मैट्रेा स्टेशन से लेेकर हेली पैड तक किया डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण 

 मेरठ साऊथ से मोदीपुरम तक दिया जा रहा स्टेशन को  सजाया जा रहा  

 मेरठ । तीस हजार करोड की लागत से तैयार हुई दिल्ली के सराय काले खा से मोदीपुरम  तक 82 किलाेमीटर परियाजना का आगामी 22 फरवरी को शुभारंभ होने जा रहा है। शुभारम की तैयारियों को लेकर गुरूवार को डीएम डा वी के सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे , एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व एसपी ट्रैफिकराघवेन्द्र कुमार मिश्रा व प्रशासनिक अधिकारी शताब्दी नगर स्थित  मेट्रो स्टेशन से लेकर मोहिउददीनपुर में होने वाली रैली का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

  पुलिस प्रशासानिक अधिकारियों को काफिला शापरिक्स मॉल् स्थित शताब्दी नगर मैट्रेो पर पहुंचा। डीएम व अन्य अधिकरियों की वहां की जा रही तैयारियों को निरीक्षण किया। डीएम व पुलिस अधिकारी वहां पर करीब एक घंटा रहे। इस दौरान उन्होने स्टेशन के अंदर जाकर सुरक्षा के इंतजाम चैक किए। वहां से अधिकारियों का कारवा मोहिउददीनपुर रैली स्थल पर पहुंचा । वहां पर पीएम मोदी व सीएम योगी के लिए तैयारी को बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश  दिए ।वहां से काफिला हवाई पटटी पर पहुंचा । वहां का निरीक्षण करते हुए वहां से वापस लौट आए। 

परतापुर से लेकर मोदीपुरम तक सड़कों को चमकाया जा रहा 

  मैट्रो -नमो भारत की मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक ट्रेनो का आगामी 22 से संचालन आरंभ होने को लेकर परतापुर से मोदीपुरम तक सड़कों को दूरूस्त किया जा रहा है। जहां पर सड़क टूटी फूटी है। उनका ठीक किया जा रहा है । परतारपुर से मोदीपुरम तक मैट्रो के पिलर पर अवैध पोस्टर व हाेडग्स को हटाया जा रहा है। 



 मैट्रौ स्टेशनों को चमकाया जा रहा  

  पीएम मोदी व सीएम योगी के दौरे को लेकर एनसीआरटीसी भी हरकत में आ गया है। मेरठ साऊथ से लेकर मोदीपुरम तक जो काम बचा हुआ है उसे तेजी से  निपटाया जा रहा है। ग्रिल व गेटो पर पेंट किया  जारहा है। सड़क के किनारे से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। 

 ये है स्टेशन 

 मेरठ दक्षिण , परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रहमपुरी  , मेरठ सैट्रल ्, भैंसाली ,बेगमपुल, एमईएस, डोरली्, मेरठ नार्थ मोदीपुरम व मोदीपुरम डिपो  शामिल है।   सराय काले खा से मोदीपुरम तक नमाे भारत चलेगी । जबकि मेरठ साऊथ  से मोदीपुरम तक मैट्रो चलेगी । 120  किलोमीटर प्रति घंटा की गति से मेरठ के अंदर दौडेगी मैट्रो । हर दस मिनट के अंतराल पर यात्रियों को ट्रेन मिलेगी। 

अब तक के संचालन की स्थिति

 पहला चरण - 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर 

 दूसरा चरण - 6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किलोमीटर 

तीसरा चरण - 18 अगस्त 2024 को मेरठ साउथ तक 8 किलोमीटर 

चौथा चरण - 5 जनवरी 2025 साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर और आनंद विहार तक 11 किलोमीटर

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts