घूसखोर पंडित' के अमिनेता मनोज वापयेयी ,डायरेक्टर -प्रोडयूसर पर मेरठ में केस दर्ज
वेब सीरीज में ब्राह्मणों के अपमान का आरोप
मेरठ। मेरठ में अभिनेता मनोज वाजपेयी, प्रोड्यूसर नीरज पांडे और डायरेक्टर रितेश शाह के खिलाफ एक वेब सीरीज को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन पर 'घूसखोर पंडित' नामक वेब सीरीज के जरिए ब्राह्मण समाज का अपमान करने का आरोप है।
अधिवक्ता आदेश शर्मा और ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने पहले मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद दायर किया गया।दायर परिवाद में कहा गया है कि वेब सीरीज ने ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां किसी को भी किसी धर्म पर टिप्पणी करने या उसे अपमानित करने का कानूनी अधिकार नहीं है। परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज से क्षेत्र में जातीय उन्माद फैलने और देश की एकता-अखंडता को खतरा पैदा होने का गैर-कानूनी कार्य किया गया है।आरोप है कि नीरज पांडे, रितेश शाह और मनोज वाजपेयी द्वारा देश-प्रदेश के साथ-साथ मवाना और आसपास के क्षेत्रों में भी समाज में सौहार्द बिगाड़ने, एक वर्ग को लज्जित करने और शांति व्यवस्था भंग करने का काम किया जा रहा है। समुदाय के बीच वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से इस वेब सीरीज का प्रसारण किया गया है। परिवादी ने आरोपियों को उचित धाराओं में तलब कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment