जिले की 28 गांवों ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने का किया दावा , जांच में अभी 18 खरी उतरी

 सीएमओ की अध्यक्षता में टीमें कर रही  दावे की जांच 

 अब तक 18 ग्राम पंचायतें  अपने दावें पर खरी उतरी 

 मेरठ।  टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के लिए  जिले के 12 ब्लाॅक की ग्राम पंचायतों ने अपनी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का दावा किया है। ग्राम पंचायत अपने दावें पर कितना खरा उतर रही है। इसके लिए सीएमओ की अध्ष्क्षता में टीमों को गठन कर ग्राम पंचायतों का  ग्राउड  लेविल पर परीक्षण किया जा रहा है।  अभी तक टीमीं द्वारा की गये निरीक्षण में 18 ग्राम पंचायते खरी उतरी है। अन्य ग्राम पंचायतों का निरीक्षण 20 फरवरी तक लिया जाएगा। 

 जिन 28 ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत होने का दावा किया है। उसमें में रोहटा में दो दौराला में तीन, मवाना में 8 सरधना में चार ,हस्तिनापुर में एक माछाा में एक भावनपुर में दो सरूरपुर में सात ग्राम पंचायते शामिल है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के लिए सरकार की ओर से गाइड लाइन तय की गयी है।  मसलन गांव की जनसंख्या एक हजार हो ,उसमे एक टीबी मरीज मिला हो या न मिला हो , निक्षय पोर्टल पर लाभार्थी का े पैसा मिला हो  ,टीबी मरीज ने पूरा उपचार लिया हो ।  एक साल के अंदर ग्राम पंचायत में कोई टीबी मरीज नहीं मिला हो । 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया कि 12 ब्लाॅ़क में 28 ग्राम पंचायताें ने टीबी मुक्त पंचायत का दावा किया है। जिसमें  सीएचसी रोहटा के अंतर्गत गांव जंगेठी, इन्द्रीशपुर सीएचसी दौराला के अंर्तगत अख्तियापुर ,चरला ,खिर्वा सीएचसी सरधना के अंर्तगत फरीदपुर,दशरतपुर, अतराणा, नगला आर्डर , सीएचसी मवाना के अंर्तगत गांव बना, बहजदका, देदूपुर ,खालितदपुर, कुंडा , भगवानपुर , गढीना, नंगला काटर, सीएचसी  हस्तिनापुर गजरौला, सीएचसी अत्मादपुर सीएचसी भावनपुर दतावली, आलमपुर, सीएचसी के अंर्तगत दर्वेशपुर, रतौली, काकेपुर, बहादरपुर, रतनगिरी, रीठाली भवन नगला शामिल  है।  इन ग्राम पंचायत की जांच कराने के लिए  चिकित्सकों की टीम का गठन किया है।  जिसमें सीएमओ कार्यालय,  मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को टीम रखा गया है। 

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया अभी तक टीमों ने 18 ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत दावा करने वाली पंचायते खरी उतरी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts