दिल्ली से अगवा दो सगी बहनें श्याम नगर से बरामद
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेेकर सिविल लाइन थाने में हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
मेरठ। दिल्ली से अगवा दो सगी बहनों को सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ लिसाडी गेट क्षेत्र के श्याम नगर से सकुशल बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस दोनो बरामद बहनों को अपने साथ दिल्ली गयी है।
श्याम नगर एक युवक ने दिल्ली से दो किशाेरी सगी बहनों को अगवा कर लिया। वह दोनो को श्याम नगर में ले आया। दोनो का वहा पर रखा गया । किसी तरह एक किशोरी वहां छूटकर सूरज कुंड स्थित एक मंदिर में जा पहुंची। इस बात की जानकारी जैसे ही हिदू संगठनों को लगी वह आनन फानन में मंदिर पहुचे। किशोरी ने पूरा घटना क्रम बताया जिस पर हिंदवादी किशाोरी को लेकर सिविल लाइन थाने में पहुंचे।इसी बीच किशारी ने दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी दी। किशाेरियों की बडी बहन दिल्ली पुलिस के साथ मेरठ के सिविल लाइन थाने में पहुंची। सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ श्याम नगर के एक मकान पर छापा मारा जंहा से दूसरी किशोरी को बरामद कर लिया। लेकिन अगवा करने वाला युवक पहले ही फरार हो गया । बरामद किशोंरी को सिविल लाइन थाने में लाया गया।
दिल्ली पुलिस के आने के बाद किशोरी ने पूरी कहानी बताई। कहा- उसे व उसकी बहन को फंसाकर रखा गया। पहले श्यामनगर में रहने वाले युवक ने उसकी बहन को फंसाया। फिर उसकी मदद से उसे भी फंसा लिया और लाकर श्यामनगर में रख दिया। दिल्ली में युवती की गुमशुदगी दर्ज है, जिस कारण वह उन्हें दिल्ली ले जाने पर अड़ गए।
हंगामे की जानकारी भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को लगी तो वह थाने आ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर दी। काफी देर सिविल लाइन थाने में हंगामा हुआ। पुलिस ने जैसे तैसे उन्हें शांत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद किशोरी को बहन के साथ दिल्ली पुलिस के साथ रवाना कर दिया गया।


No comments:
Post a Comment