दूध बांट कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
खून से लपथपथ वैगनआर कार में मिल, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत मे
मेरठ। थाना लोहिया नगर क्षेत्र में दूध बॉट कर घर लौट रहे एक दूधिए को बदमाशाें ने गोली मार दी। बदमाश उसे घायलावस्था में छोडकर फारार हो गये। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
खडखडी निवासी दीपक गुरूवार की सुबह दूध बांटने के लिए गया था दूध बाँटकर वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलीपुर के पास पहुंचा तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाश उसे मरा समझ कर फरार हो गये। घटना की जानकारी उसके पिता प्रदीप को घटना की जानकारी मिली वह आनन फानन में वह मौके पर पहुंचे। दीपक वैगनआर में खून से लथपथ पड़ा था। आनन फानन में परिजन उसे न्यूटिमा अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां पर सर्जन न होने पर उसे उपचार के आंनद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दीपक के पेट में गोली लगी है। वही घटना की जानकारी मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का प्रदीप ने बताया कि मायापुरी निवासी एक युवक से उसका झगडा हो गया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का भाई मिलने जुलने से युवक को मना कर रहा था। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने मे जुटी है।
इस बारे में एएसपी आंतरिक्ष जैन का कहना है गोली मारने की घटना के बाद तीन गठित की गयी थी। जिन्हाेंने एक नामजद युवक को गिरफ्तार किया है।


No comments:
Post a Comment