वोटिंग से पहले बांग्लादेश में फिर हिंदू की हत्या
हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा, खून लथपथ मिला शव
ढाका,एजेंसी। बांग्लादेश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा दिन है, जहां देश के 12 करोड़ लोग अपने लिए एक नई सरकार चुनने वाले हैं। इसी बीच वहां एक और हिंदू की निर्मम हत्या बता रही है कि बांग्लादेश में मतदान के दौरान जब अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है, तो यहां उनका भविष्य कैसा होगा? पहले ही बांग्लादेश में पिछले एक साल में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं, वो डराने वाले हैं। अब चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू युवक रतन की हत्या कर उसका शव चाय के बागान में फेंक दिया गया।
28 साल के रतन साहूकार की हत्या बेहद निर्ममता से की गई है. जब उसका शव मिला, तो उसके हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे. बुधवार सुबह करीब 10 बचे चम्पारा में चाय के बागानों में रतन का शव बरामद किया गया और तब भी उसके घावों से खून बह रहा था। रतन इन्हीं चाय के बागानों में काम करता था, जहां उसका शव मिला है. उसके सहकर्मियों का कहना है कि ये आपसी रंजिश या चुनावी हिंसा का मामला है।
हाथ-पांव बंधे, शरीर से बह रहा था खून
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक रतन साहूकार रोज की तरह ही काम पर गया हुआ था लेकिन वो लौटा नहीं. बुधवार की सुबह चम्पारा के चाय बागान में उसके साथियों को वो मृत अवस्था में मिला. उसका शव जिस तरह से खून से सना हुआ मिला, उससे पता चलता है कि मारने से पहले उसे प्रताड़ित किया गया था. चश्मदीदों और रतन के साथ काम करने वालों के मुताबिक उसके शरीर पर धारदार हथियारों से वार किया गया था, तभी उसके शरीर के घाव काफी गहरे हैं. उन्होंने मौके पर ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment