लीजिए! इंतजार की घड़ी हुईं खत्म
22 को होगा नमो भारत और मेट्रो का शुभारंभ, रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
डीएम एसएसपी ने मैट्रो स्टेशनों का निरीक्षण , रैली स्थल की तैयारियों को देखा
मेरठ। इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली हैं। आखिरकार बहुप्रतीक्षित नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री एक रैली को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए मोहिउद्दीनपुर में न्यू टाउनशिप की जगह का चयन किया गया है।
बुधवार को जिलाधिकारी,आईजी,डीआईजी,एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन,परतापुर हवाईपटटी,शताब्दीनगर अध्ययन मैदान और मोहिउददीनपुर में बनाए जा रहे रैली स्थल का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने रैली स्थल पर मंच,पार्किंग स्थल और पीएम मोदी के संभावित रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
मेरठ में दिल्ली से परतापुर के मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड का संचालन शुरू हो चुका है मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर मोदीपुरम तक रैपिड को शुरू करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ पहुंचेंगे और परतापुर स्थित शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मोहिउददीनपुर में न्यू टाउनशिप के मैदान में जनसभा को संबोधित करेगे। इसके लिए बुधवार को आईजी,डीआईजी,जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य आला अधिकारियों ने शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन, अध्ययन मैदान,परतापुर हवाईपटटी और मोहिउददीनपुर में बनाए जा रहे रैली स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर जाम से बचने के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था,पार्किंग स्थल सहित सुरक्षा व्यवस्थओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं मोहिउददीनपुर में पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पीडब्लूडी कर्मचारियों ने तैयारियों में जुट गए है जानकारी के अनुसार लगभग पचास हजार लोग पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है।
दरअसल, वर्तमान में मेरठ के मेरठ साउथ (भूड़बराल) से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक नमो भारत की सेवा जारी है। अब दिल्ली के सराय काले खां और मेरठ के बाकी तीनों स्टेशनों पर नमो भारत की सेवा शुरू होनी है। वहीं, इसी ट्रैक पर मेरठ में मेरठ मेट्रो भी दौड़ेगी। मेट्रो सभी 13 स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 82 किमी लंबे कारिडोर में 23 किमी कारिडोर हिस्से पर मेरठ में मेट्रो भी दौड़ेगी। नमो भारत की अधिकतम संचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है, जबकि मेरठ मेट्रो की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा है।
वही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। लेकिन जिस प्रकार से तैयारी हो रही है। उसे तो देखकर लगता है। आगामी 22 को सीएम व पीएम मेरठ में मैट्रो को हरी झंडी दिखा सकते है।
एनसीआरटीसी के अधिकारी भी कुछ भी कहने से बच रहे है। उनका कहना है उनके पास कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।


No comments:
Post a Comment