राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज  छात्राओं को  एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाकर 

 1 से 19 साल के छात्र छात्रआों काे खिलाई टेबलेट ,मा‍ॅपअप  में 13 को छूटे छात्रों को खिलाई जाएगी टेबलेट 

मेरठ।मंगलवार को आर.जी.इन्टर कॉलिज, मेरठ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बच्चों को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाकर किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अशोक कटारिया के द्वारा बच्चों एवं अभिभावको व अध्यापको को सम्बोधित करते हुए कहा कि एल्बेंडाजॉल की टेबलेट बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। यह (1-19) वर्ष के सभी बच्चो / किशोर / किशोरियों को कृमि नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजॉल) सभी स्कूलो, आँगनवाड़ी केन्द्रो पर 1796162 बच्चों को निःशुल्क खिलायी जायेंगी।

नोडल अधिकारी, एन.डी.डी. डा.अतुल कुमार के द्वारा बताया कि 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चो को आधी गोली चुरा करके 2 से 3 वर्ष तक के बच्चो को 1 गोली चुरा करके एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चो को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलायी जायेंगीं। यह गैर-पंजीकृत और स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी यह दवाई नजदीकी आंगनवाडी केन्द्र में खिलायी जायेंगी।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डा. अंकुर त्यागी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में विस्तार से जानकारी दीं।

डी.सी.पी.एम. हरपाल सिंह, एन०एच०एम० मेरठ के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की विस्तार से जानकारी देते हुए जनसमुदाय को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता हैं। छुटे बच्चों को माप अप दिवस 13 फरवरी 2026 को (राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस) के दिन मॉप अप दिवस पर (एल्बेंडाजॉल) की गोली खिलाई जायेगी।

प्रधानाचार्य आर.जी.इन्टर कॉलिज, मेरठ के द्वारा सभी अतिथियों को स्वागत किया एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान किया। स्कूल के बच्चो को एल्बेंडाजॉल की टेबलेट खिलाने की अपील कीं व आर.जी इन्टर कॉलिज, के अध्यापको एवं कर्मचारियों का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोंग रहा।

इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनीष बिसारिया, जे.एस.आई. कार्यक्रम अधिकारी अलताफ अली, यूनीसेफ डी.एम.सी. नजमुलनिशा, डी.सी.पी.एम.हरपाल सिंह, डी.सी. एन.डी.डी. सुशील, सी.सी.पी.एम.विनोद, एन.सी.डी. सेल के सचेत, जे.एस.आई.सन्दीप व स्वास्थ्य विभाग एवं शहरी क्षेत्र की आशाओं एवं ए.एन.एम. द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts