विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ 

 विशेष संचारी नियंत्रण रोग अभियान का आगाज 

राज्य महिला आयोग  की सदस्य  डॉ. हिमानी अग्रवाल  ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना 

 मेरठ।पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो गया।मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ( सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सभी को शपथ भी दिलाई गई 

 जागरूकता रैली अंबेडकर चौराहा, डीएम आवास, सर्किट हाउस तिराहा,डीआईजी ऑफिस, सर्किट हाउस होते हुए रैली समाप्त हुई पुलिस लाइन स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल  के द्वारा शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कटारिया,प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिस लाइन डॉ अंकुर त्यागी, डॉक्टर सत्य प्रकाश जिला मलेरिया अधिकारी,डॉ इमरान, डॉ अल्ताफ, ,पशुपालन विभाग,मुकेश और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts