ट्रांसपोर्ट नगर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुलिस से हुई झड़प, धरना रोका गया

मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया, जो बाद में तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

 प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए थे और ट्रांसपोर्ट नगर में धरना दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने और प्रदर्शन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई और हल्की नोकझोंक देखने को मिली।पुलिस द्वारा धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए और प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में ट्रांसपोर्ट कारोबारी और एसोसिएशन से जुड़े लोग मौके पर मौजूद रहे।प्रदर्शन में शामिल लोगों में अमित शर्मा, दीपक गांधी, नीरज मुल्तानी, शिवम विनायक, मोनू वर्मा, देवेंद्र कुमार, धीरज, समीर राणा, हिमांशु, धीरज बजाज, सचिन, शोएब राणा, देवेंद्र गिरी, कमलकांत, कृष्णा, मसकुर राणा, शिवा, शिव कुमार, बॉबी प्रजापति, जितिन, राकेश, सादाब राणा, अनिल चौधरी, अंबर गोयल, रोहित कपूर, नीरज शर्मा, पिंकू शर्मा, संतोष सिंह, प्रेम सिंह, गगन सिंह, राजेश, पवन गुप्ता और अंकुर प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts