राज्य सभा सांसद एवं महानगर अध्यक्ष ने प्रबंध निदेशक से की बिजली को लेकर वार्ता 

 नगर प्रमुख के फोन न उठाने पर व्यक्त की नाराजगी 

  मेरठ। गर्मी के चलते जनपद में हो रही बाधित बिजली को लेकर शुक्रवार को राज्य सभा सांसद डा. लक्षमी कांत वाजपेयी व भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी ने प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से बात की। इस दौरान दोनो नेताओं ने नगर प्रमुख के फोन अधिकारियों द्वारा न उठाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

वार्ता के दौरान दोनो नेताओं ने कहा उत्तर प्रदेश मुख्यालय से मेरठ की आवश्यकता के अनुरूप पूरी बिजली मिल रही है, कोई कमी नहीं है।कठिनाई स्थानीय व्यवस्था में कमी के कारण है। इस पर  प्रबंध निदेशक ने कहा कि  मलियाना में 5 एमवीए का ट्रांसफर्मर पहुँच गया है। अगले 2-3 दिन में चार्ज होकर चालू हो जायेगा। गंगानगर में तीन दिन पूर्व 10 एमवीए का ट्रांसफर्मर पहुँच गया था।  उसकी चार्जिंग अंतिम दौरे में है, कल से जुड़ जायेगा।जिन बिजली घरों पर डबल सोर्स बिजली लाईन की व्यवस्था है, पर प्रभावी नहीं थी।  अगले 2-3 दिन में प्रभावी हो जायेगी, जहाँ पर नहीं है, वहाँ पर कार्यवाही प्रारंभ कर शीघ्रता से पूर्ण होगी।कंकरखेड़ा से 132 केवी की लाईन, कुछ व्यक्ति नहीं आने दे रहे हैं। उसका हल भी 1-2 दिन में होगा।ट्राली पर लगे ट्रांसफारमर 19 है, वह अब 3-3 बिजली घरों के बीच में खड़े किये जायेंगे ।  जिससे आवश्यकता पड़ने पर समय कम लगे। बिजनैस प्लान के शेष कामों को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा।  पेड़ की समस्या पर वन विभाग का सहयोग मिलने लगा है, उसे जल्दी किया जायेगा, जिससे पेड़ कारण न बने।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts