बाजार बंदी को लेकर दवा व्यापारी गुटाें में बंटे 

 दोपहर 12 बजे खुले सभी मेडिकल स्टोर 

 काली पटटी बांधकर किया विरोध 

 मेरठ। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध बुधवार को होलसेलर दवा एसो. के आह्वान पर बाजार बंदी का असर मिला जुला रहा। इस दौरान दोनो गुटों के एसोसिएशन बंटे नजर आए । 

  दरअसल होलसेलर दवा कारोबारियों ने ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार को शहर भर के मेडिकल स्टोर बंद करने का आह्वान किया था। वहीं रिटलेटर दवा कारोबारी इसका विरोध करते नजर आ रहे थे। ठीक इसका असर बुधवार को खैर नगर दवा बाजार में देखने काे मिला। 

 खैर नगर में औसतन बाजार 11 बजे के बाद ही खुलता है। सुबह के समय रिटेलर दवा कारोबारी बाजार में आते है। सुबह बाजार खुला रहा। वही होलसेलर एसो की गाड़ी दवा व्यापारियों से बाजार को बंद करने की अपील करती दिखाई दी। एतियाततौर पर तनाव को देखते बाजार में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। 

12:00 के बाद खैर नगर सहित जिले के सभी स्टोर मेडिकल स्टोर खुले जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एंड एसोसिएशन खैर नगर सहित   जिले के सभी मेडिकल स्टोर 12:00 बजे के बाद खुल गए हम सभी दवा व्यापारियों का भार व्यक्त करते हैं और ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी चेयर मेन मोइनुद्दीन गुड्डू ,अध्यक्ष देवेंद्र भसीन ,महामंत्री रजनीश कौशल, कोषाध्यक्ष हेमंत बंसल, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर ,जिला मेरठ सर्जिकल संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन व्यापार का विरोध किया और आगे भी ऑनलाइन व्यापार का विरोध रहेगा हम उन सभी दवा व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को अपना समर्थन दिया ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts