गन्ना भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। गन्ना भवन में एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद मेरठ के समस्त वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक, सहकारी गन्ना समिति सचिव एवं चीनी मिल के महाप्रबंधक /उप माप्रबंधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने इफको द्वारा उर्वरक प्रबंधन के संबंध में किया जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक कृष्ण कुमार ने इफको के समस्त उत्पाद विशेषकर टेक्नो 24 ,नैनो जिंक के बारे में जानकारी दी। साथ ही उप महा प्रबंधक ब्रजवीर सिंह ने नैनो डीएपी का गन्ना फसल में प्रयोग एवं न्यूट्रॉअक्स की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने गन्ना फसल में नैनो डीएपी नैनो यूरिया एवं सागरिका का 4 मिली लीटर प्रति लीटर प्रत्येक का स्प्रे करने की सलाह दी। RME इफको एमसी क्रॉप साइंस लिमिटेड से श्री धर्मेंद्र सिंह ने आगामी समय में कीटनाशक दवाइयां के संबंध में मार्केट में होने वाले संभावित बदलाव के संबंध में आगाह किया। कार्यक्रम में लगभग 25 भागीदारियों ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment