खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग वूमेन नेशनल लीग में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन
5 स्वर्ण, 3 रजत, 7 कांस्य पदकों के साथ प्रदेश ने हासिल किया चौथा स्थान
मेरठ की उन्नति सोम और आयुषी ने जीता गोल्ड पदक
मेरठ।खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग वूमेन नेशनल लीग 2025-26 में उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। यह प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च 2026 तक विनायक मिशन रिसर्च फाऊंडेशन चेन्नई में आयोजित की गई, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में देशभर से 4 जोन सहित 32 राज्यों की टीमों के कुल 848 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा।
उत्तर प्रदेश की टीम ने कुल 5 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में समग्र रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
मेरठ के खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा
स्वर्ण पदक विजेताओं में उन्नति और सोम आयुषी का नाम प्रमुख रहा। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में अतिका सिंह और भूमिका यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रिया सैनी ने 9वीं रैंक, कनिष्का चौधरी ने 5वीं रैंक, शार्वी सिंह, अनन्या उज्ज्वल, मुस्कान बंसल और अनन्या बंसल ने 9वीं रैंक प्राप्त की।
इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का बड़ा योगदान रहा। टीम के कोच नीलेश यादव एवं राहुल कुमार ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।साथ ही, प्रतियोगिता में अधिकारियों के रूप में अरविन्द कुमार और सोनू सैनी (मुख्य रेफरी) और (रेफरी) की जिम्मेदारी भी सराहनीय रही।उक्त जानकारी अरविंद कुमार महासचिव किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई।
संस्था के अध्यक्ष डॉ सैयद रफ़त जुबेर रिजवी ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं अधिकारियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।


No comments:
Post a Comment