बडे ट्रांसफार्मर  फूंकने पर पीवीवीएनएल के पांच अधिकारियों पर कार्र्वाई 

 एक्सईएन  समेत दो एसडीओ दो जेई को किया प्रबंध निदेशक ने किया  संस्पेड 

सौफीपुर व उद्योगपुरम में ट्रांसफार्मर फूंकने से हुए ठप 

 चीफ इंजीनियर व अधीक्षण अभियंता से मांगा स्पष्ट्रीकरण 

 मेरठ। पीवीवीएनल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सौफीपुर व उद्योगपुरम में बड़े ट्रांसफार्मर फूंकने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संस्पेड कर दिया है। जिसमें एक्सईएन ,दो एसडीओ व दो जेई शामिला है। इतना नहीं इस मामलें  चीफ इंजीनियर मुनीश चोपड़ा व अधीक्षण अभियंता अरशद से स्पष्ट्रीकरण मांगा है। एक साथ पांच अधिकारियों पर कार्रवाई होने से पूरे पीवीवीएनल में हड़कंप मचा हुआ है। 

 दरअसल पिछले 8 से दस दिनों के अंदर सौफीपुर व उद्योगपुरम में बड़े ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण इस क्षेत्राें में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों के शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई विभाग के अधिकारियों से नहीं की जा रही है। उद्योग पुरम में ट्रांसफार्मर फूंकने से वहां से उद्योग धंधों पर असर पड़ रहा था। जिसकी शिकायत पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल से की गयी थी। जिस पर लखनऊ ने चेयरमैन ने प्रबंध निदेशक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिस पर प्रबंध निदेशक ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक्सईएन विपिन कुमार , 2 एसडीओ , दो जेई को तत्काल प्रभाव से संस्पेड़ कर दिया है।  प्रबंध निदेशक ने इस मामले चीफ मुनीश चोपड़ा व अधीक्षण अभियंता अरशद अहम से  स्पष्ट्रीकरण मांगा है। पीवीवीएनएल में एक साथ पांच अधिकारियों  के संस्पेड़ होने पर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

  प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों का साफ चेतावनी दी है। उपभोक्ता सर्वापरि है। उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे । 


 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts