विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वर्कशॉप का आयोजन 

मेरठ। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विश्व तंबाकू निषेध दिवस के आयोजन के क्रम में एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से  बुधवार  को एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 

 वर्कशाप में उपस्थित सभी चिकित्सक एवं स्टाफ को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के बारे में विस्तृत जानकारी एवं तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई l उक्त कार्यक्रम में श्री सुरजीत सिंह रीजनल कोऑर्डिनेटर, मोहित भारद्वाज डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं डॉक्टर भावना पंत होड कम्युनिटी मेडिसिन एनसीआर मेडिकल कॉलेज का आवश्यक सहयोग रहा l

No comments:

Post a Comment

Popular Posts